(देहरादून)19अक्टूबर,2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर जनपद स्थित अपने निजी आवास नगला तराई व हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अजय मौर्य, दायित्वधारी श्री रंजीत सिंह नामधारी, श्री संतोष गौरव, फरजाना बेगम, श्री सुरेश कोली,नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र जोशी, श्री रनदीप पोखरिया, श्री अमित पाण्डे, श्री सतीश भट्ट,भवानी भंडारी, डीएम श्री नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी श्री अजय गणपति, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।(साभार सू वि)


