(देहरादून)18अक्टूबर,2026
विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही अतिवृष्टि और भू-स्खलन से प्रभावित परिवारों को अन्यत्र किराए के भवन हेतु ₹ 86 लाख धनराशि की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी हैं।
जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड नं० 86, सेवलाकलां के संसारी माता मंदिर के जीर्णाेद्धार के अवशेष कार्य के लिए ₹49.95 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के गराली में पुलिया निर्माण के लिए ₹58.14 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹34.88 लाख की धनराशि मंजूर किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
जनपद उत्तरकाशी के नगर पंचायत नौगांव के वार्ड नं0 07 सौली में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित 05 परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराए के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹4000 की दर से 06 माह के भुगतान हेतु ₹ 1.20 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।(साभार सू वि)


