मुख्यमंत्री धामी द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा

Uttarakhand News

आज अपने शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में विकास कार्यों, जनसुविधाओं, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों, आपदा प्रबंधन और कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं तथा जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के कार्यों में तेजी लाई जाए, सीवर एवं पेयजल पाइपलाइन के अधूरे कार्य एक नवंबर तक पूर्ण कर सड़कों की तत्काल मरम्मत की जाए। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी बनाने, राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा पुलिस थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों की स्थिति और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए स्वयं भी सड़क मार्ग से प्रदेश का भ्रमण करूंगा। कहीं भी लापरवाही, गुणवत्ताविहीन कार्य या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की साप्ताहिक समीक्षा, आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत, दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम तथा विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *