“गौरव सेनानी सम्मान समारोह” का आयोजन

Uttarakhand News

(नैनीताल)06सितंबर,2026

आगामी 09 सितम्बर 2026 को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले गौरव सेनानी सम्मान समारोह को सफल एवं भव्य रूप से आयोजित किए जाने को लेकर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को हल्द्वानी में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

बैठक में मंत्री श्री जोशी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि उक्त समारोह को भावपूर्ण एवं गरिमामय रूप से सम्पन्न किया जाना है। इसके लिए जो भी तैयारियां की जानी हैं, उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं।

मंत्री जी ने अवगत कराया कि उक्त गौरव सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन हल्द्वानी स्थित वाटिका बैंकेट हॉल में किया जाएगा। इस समारोह का उद्देश्य राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं का सम्मान करना है।
इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया गया।

समीक्षा बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,लालकुआँ विधायक डॉ० मोहन सिंह बिष्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री तरुण बंसल, कुन्दन परिहार* मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न दायित्वधारी व अधिकारी उपस्थित रहे।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *