( देहरादून) 29अगस्त,2026.
पौराणिक परम्पराओं के अनुसार आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के पंचांग गणना के अनुसार मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए आगामी 17 अक्टूबर 2026 को बंद किए जाएंगे।
श्री रुद्रनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्री हरीश भट्ट ने बताया कि ज्योतिषीय गणनानुसार आगामी 17 अक्टूबर को कार्तिक संक्रांति पर्व सायं 7 बजकर 47 मिनट पर सूर्य तुला राशि में प्रवेश के साथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। (साभार सू वि)
