अग्निवीरों के कल्याण हेतु योजना स्वीकृत

Uttarakhand News

देहरादून25अगस्त,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सम्बन्धित अग्निवीरों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ की स्थापना का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित सेल गठित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह सेल सेवामुक्त अग्निवीरों को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसरों, विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में उपलब्ध संभावनाओं तथा आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *