उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026,अधिसूचना जारी

Uttarakhand News

(देहरादून)14जुलाई,2026

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) ने उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET-I एवं UTET-II) 2026 के आयोजन की अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

अधिसूचना के अनुसार, UTET-I की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक तथा UTET-II की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 तथा आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि 8 अगस्त से 11 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

परीक्षा शुल्क के अनुसार सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक परीक्षा का शुल्क 600 रुपये तथा दोनों परीक्षाओं के लिए 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक परीक्षा का शुल्क 300 रुपये तथा दोनों परीक्षाओं के लिए 500 रुपये रखा गया है।

परिषद ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पूर्व UTET-I एवं II-2026 सूचना पुस्तिका (Information Brochure) का भली-भांति अध्ययन कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करने की अपील की है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन अथवा परीक्षा शुल्क किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *