गर्मी का बढ़ता कहर;चलेगी हीटवेव

National News

(नई दिल्ली)23मई,2026

देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लगातार बढ़ती गर्मी और रात के समय भी तापमान में राहत न मिलने के कारण लोगों में हीट स्ट्रेस तेजी से बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में 28 मई तक हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

28 मई तक हीटवेव की चेतावनी
आईएमडी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 28 मई के बीच गंभीर हीटवेव की स्थिति रहने की आशंका है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी अगले कई दिनों तक लू चलने का अनुमान है। राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है और पश्चिमी राजस्थान में 24 से 28 मई तक गंभीर हीटवेव की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और हिमालयी राज्यों के कुछ हिस्सों में भी अलग-अलग दिनों में लू का असर देखने को मिलेगा।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *