(देहरादून)3अप्रैल,2026.
उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 द्वारा 3 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती की गई है। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के तहत पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) के पद पर तैनात योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक, कुंभ मेला नियुक्त किया गया है। वहीं टिहरी में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुंभ मेला की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सेनानायक आईआरबी द्वितीय के पद पर तैनात श्रीमती श्वेता चौबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक (क्राइम अगेंस्ट वूमेन/सीसीटीएनएस/प्रशिक्षण) के पद पर तैनात श्रीमती विशाखा भदाणे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय के पद पर तैनात किया गया है।
