सीएम धामी से मिले उप सेना प्रमुख

Uttarakhand News

(देहरादून)3अप्रैल,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों के मध्य विभिन्न समसामयिक एवं सामरिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में विकास, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारतीय सेना का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और सेना के बीच बेहतर समन्वय से प्रदेश के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *