सीएम धामी ने बहुगुणा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand News

(देहरादून)17मार्च,2026.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

दूरदर्शी नेता और कुशल प्रशासक थे बहुगुणा:

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय बहुगुणा के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे दूरदर्शी नेता और कुशल प्रशासक थे।

उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।

जनसेवा के लिए याद किए जाएंगे:

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा का जीवन और कार्य जनसेवा और समर्पण का उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *