एवरेस्ट विजेता सचिन ने की सीएम से शिष्टाचार भेंट

Uttarakhand News

(देहरादून)12नवंबर,2025.

शासकीय आवास पर माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले 16 वर्षीय सचिन कुमार ने भेंट की। इस अवसर पर उन्हें इस अद्भुत और साहसिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस कम उम्र में विश्व की सबसे ऊँची चोटी पर अपने कदम रखना साहस, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम का अद्वितीय प्रतीक है।

सचिन ने यह सिद्ध कर दिया कि लक्ष्य कितना भी ऊँचा क्यों न हो, हौसला और संकल्प उससे कहीं ऊँचे हो सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा खेल, साहसिक गतिविधियों एवं पर्वतारोहण को बढ़ावा देने हेतु कई योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिससे हमारे युवा अपने सपनों को साकार कर देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *