भारतीय डॉक्टर को ब्रिटेन में मिला लेखन का शीर्ष सम्मान

National News

(नई दिल्ली )06जुलाई,2025.

ब्रिटेन की संस्कृति मंत्री लिजा नंदी ने भारतीय डॉक्टर शालिनी मलिक को आईजीएफ आर्चर-अमीश अवार्ड से सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए यह अवार्ड दिया जाता है, जो ब्रिटेन और भारत के मशहूर लेखकों लॉर्ड जेफ्री आर्चर और अमीश त्रिपाठी के नाम पर बना है। इस अवार्ड के तहत डॉ. शालिनी मलिक को 25 हजार डॉलर की इनामी राशि मिली।

इंडिया ग्लोबल फोरम में दिया गया अवार्ड:
डॉ. शालिनी मलिक को यह अवार्ड उनके उपन्यास ‘द वे होम’ के लिए दिया गया। इस उपन्यास में तीन युवाओं की कहानी है, जो गोवा में शरण लेते हैं और अपने निजी दुखों से जूझते हैं। इस उपन्यास को दुख, पहचान और उपचार की मार्मिक खोज के लिए सर्वश्रेष्ठ कृति के रूप में चुना गया। इंडिया ग्लोबल फोरम में लंदन में डॉ. शालिनी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्रिटिश मंत्री ने भारत और ब्रिटेन के सांस्कृतिक संबंधों की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों के लोगों से संबंध बेहद अहम हैं।

अवार्ड मिलने पर डॉ. शालिनी ने कहा कि बतौर एक लेखक मैं पूरी तरह से निशब्द और बेहद खुश हूं। डॉ. शालिनी ने कहा कि इस अवार्ड से अब उन्हें दूसरी किताब लिखने की भी प्रेरणा मिलेगी। यह आईजीएफ आर्चर अमीश अवार्ड बीते साल ही शुरू किया गया था और डॉ. शालिनी को ही यह पहला अवार्ड मिला है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *